Listen to this article
डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और निगम कमिश्नर सुना करेंगे लोगों की समस्याएं
चंडीगढ़/यूटर्न/7 जुलाई। ट्राई-सिटी में अब जनता दरबार लगा करेगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुना करेंगे। गवर्नर-कम-चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने यह आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और नगर निगम कमिश्नर लोगों के साथ इस दौरान सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर हल भी कराएंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक के आदेश के तहत अब हफ्ते में 3 दिन डीसी, नगर निगम के कमिश्नर और एसएसपी पब्लिक दरबार लगाएंगे। अधिकारी अपने दफ्तर में लोगों की समस्या सुनेंगे। एक दिन शुक्रवार को डीसी और एसएसपी ज्वाइंट दरबार भी लगाएंगे।
————-