लुधियाना 12 अक्टूबर। शनिवार को लुधियाना में दशहरे के चलते जगह जगह पर रावण दहन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग रावण दहन देखने के लिए पहुंचे। वहीं पंजाब का सबसे ऊंचे 125 फीट के रावण का दरेसी मैदान में रावण दहन किया गया। लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल की अगुवाई में हर मेले में भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए। जबकि जगह जगह पर नाकाबंदी की गई। शहर में दरेसी ग्राउंड, उपकार नगर, जमालपुर, वर्धमान, अग्र नगर, राजगुरु नगर, शिव पुरी, जनपथ एन्कलेव, दुगरी, ग्यासपुरा और गोविंद गोधाम समेत 42 जगह रावण दहन किया गया। वहीं दरेसी रामलीला ग्राउंड में श्री राम लीला कमेटी की ओर से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत कृष्ण बावा व महंत गौरव बावा के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ,चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। दशहरा उत्सव में महंत नारायण पुरी, महंत दिनेश पुरी, स्वामी प्रकाशानंद जी,सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधायक मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन, कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी, जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, भाजपा नेता उमा दत शर्मा, नीरज वर्मा, महेश दत शर्मा, हर्ष शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल पारती, अनिल मल्होत्रा, विक्की डावर, संदीप थापर गोरा, बिट्टू गुंबर, बलवीर गुप्ता, राकेश पराशर, विशाल बावा, प्रदीप गौतम, दाल बाजार मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश धीर राजा, अश्वनी बहल, कुलदीप सिंह वैध ने भाग लिया। इस अवसर पर दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी, किरण भल्ला, अनिल जगोता, रमन अग्रवाल, बलदेव गुप्ता, वेद भंडारी, राकेश कैड, नरेश धवन, कृष्ण मूर्ति लुंबा, रोमी थापर, डी.के.जैन, मोहित जैन, गुलशन टंडन, संदीप मारवाहा उपस्थित रहे।





