खुशखबरी : सैनी सरकार हरियाणा में ग्रुप-डी की जल्द करेगी भर्ती

खुशखबरी : सैनी सरकार हरियाणा में ग्रुप-डी की जल्द करेगी भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चीफ सेक्रेटरी ने जारी किया निर्देश, 7 हजार से ज्यादा पोस्ट, सभी महकमों से मांगी नई सूची

हरियाणा, 21 जून। अब हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार जल्द ही ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती करने जा रही है। राज्य सरकार की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागाध्यक्षों को लेटर जारी किया है। जिनमें उनके यहां खाली पदों की जानकारी अपडेट करने को कहा गया है। यह अपडेट ग्रुप-डी भर्ती 2023 के तहत चयनित उम्मीदवारों को एडजस्ट करने के लिए मांगी गई है। इस बाबत जारी पत्र में कहा गया है कि जिलेवार और पदवार रिक्तियों की जानकारी हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड  द्वारा तैयार पोर्टल पर अपलोड की जाएं। ताकि बचे हुए चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्त किया जा सके।

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप डी के 7500 से ज्यादा पदों की रिक्तियां भेजकर चयन सूची की सिफारिश करने के लिए पत्र भेजा हुआ है। मगर, अभी तक आयोग ने यह रिजल्ट नहीं निकाला है। इसको लेकर सीएम सैनी भी ऐलान कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक ये भर्तियां ग्रुप-सी के बाद ग्रुप-डी के लिए आयोजित की जानी हैं, इसलिए आयोग इन भर्तियों को लेकर देरी कर रहा है। अभी आयोग ग्रुप-सी के लिए होने वाले सीईटी एग्जाम पर फोकस कर रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप डी के लगभग साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है।

————

 

Leave a Comment