कारोबारियों, घूमने वालों के लिए काम की खबर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कल 2 अप्रैल से 3 नई फ्लाइट शुरु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अब 1 घंटे 5 मिनट में जम्मू और धर्मशाला पहुंच सकेंगे

लुधियाना/यूटर्न/1 अप्रैल। राजधानी चंडीगढ़ से राहत वाली जानकारी मिली है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो अप्रैल को 3 नई फ्लाइट्स शुरू होंगी। जारी समर-शेड्यूल में जम्मू, धर्मशाला और दिल्ली के लिए यह फ्लाइट्स 2 अप्रैल मंगलवार से शुरू होने वाली है। जिसके लिए एयरलाइंस कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी। इन फ्लाइट के लिए स्टॉल भी निर्धारित कर दिए हैं।
इस फ्लाइट के जरिए यात्री चंडीगढ़ से धर्मशाला अब सिर्फ एक घंटा 5 मिनट में पहुंच जाएंगे। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए दोपहर 12:45 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरेगी। जो दोपहर 1:50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इसकी वापसी दोपहर 2:10 बजे वहां से होगी और 3:15 बजे यह चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को फ्लेक्सी फेयर के आधार पर करीब 4,500 रुपए देने होंगे। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए पहली उड़ान मंगलवार से ही शुरू होगी।
बताते हैं कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 9:15 बजे उड़ान भरेगी और जम्मू यह 10:20 बजे पर पहुंच जाएगी। वापसी में जम्मू से 11 बजे यह फ्लाइट वापस उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 12:15 बजे पर पहुंच जाएगी। इसके लिए यात्रियों को करीब फ्लेक्सी फेयर के हिसाब से 3400 रुपए का किराया देना होगा। पता चला कि शारजाह वाली फ्लाइट भी फिर से शुरु की जा रही है।
————

पंजाब में कर चोरी पर शिकंजा, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिल घोटाला उजागर: हरपाल सिंह चीमा 69.57 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी के लिए 7 लोगों पर मामला दर्ज दो अन्य लोगों पर बिना उचित बिलिंग के बेहिसाब माल पास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री क्रिकेट इंतजार कर सकता है, लेकिन आस्था नहीं – पंजाबियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करने की प्रधानमंत्री को दी चेतावनी – भाजपा सरकार द्वारा राज्य के साथ किए गए अन्याय को पंजाबी हमेशा याद रखेंगे – जाखड़ और बिट्टू सहित भाजपा की पूरी कांग्रेस इकाई लोगों को गुमराह कर रही है