हिमाचल जाएं संभलकर : बिलासपुर और मंडी में बादल फटने से तबाही मची

बादल फटने से मची तबाही के मंजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दस से ज्यादा गाड़ियां दबीं, धर्मपुर में लैंडस्लाइड से 8 घरों को खतरा, केंद्र सरकार ने भेजे मंत्री

चंडीगढ़,,  13 सितंबर। कुदरती कहर की मार झेल रहे
हिमाचल प्रदेश के इलाकों में जाना अभी खतरे से खाली नहीं है। अब बिलासपुर के नयनादेवी विधानसभा हल्के में बीती रात को बादल फटने से भारी तबाही मची।
जानकारी के मुताबिक नम्होल में 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। यहां कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। भारी बारिश के बाद कई जगह लैंडस्लाइड से बहुत से किसानों की जमीन भी बह गई। वहीं, मंडी जिला के धर्मपुर के सपड़ी रोह गांव में भी शनिवार सुबह चार बजे पहाड़ी से बड़ा लैंडस्लाइड हो गई। जिससे कई घरों को खतरा पैदा हो गया। इसके बाद, प्रशासन ने 8 घरों को खाली करवा दिया।
बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी के कई भागों में पूरी रात तेज बारिश हुई, जो शनिवार तक जारी थी। कल भी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में जारी किया गया है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद केंद्र सरकार ने 7 केंद्रीय राज्य मंत्री हिमाचल भेजने का फैसला किया। कुछ मंत्री हिमाचल पहुंच गए हैं। जो कि 15 सितंबर तक चंबा, मंडी व कुल्लू के आपदा क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आंकलन करेंगे। मंत्री वापस लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे।

Leave a Comment