गिरीराज ने निभाई दोहरी-भूमिका, कारोबार को लेकर सूबे की आप सरकार पर वार, धार्मिक मुद्दे पर भी भड़के

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह ने पंजाब की मान सरकार पर किए जमकर सियासी-वार, साथ ही धर्म के मुद्दे पर बोले

लुधियाना 16 मार्च। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह दो दिन के दौरे पर पंजाब में रहे। इस दौरान उन्होंने दोहरी-भूमिका निभाई। एक तरफ उन्होंने बतौर मंत्री पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को सूबे, खासतौर पर लुधियाना में इंडस्ट्री का नुकसान करने का जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ, भाजपा के फायर-ब्रांड नेता के तौर पर गिरीराज ने हिंदू-मुस्लिम विवाद और धर्मांतरण के मुद्दे पर सूबे की मान सरकार पर संगीन इलजाम लगाए।

राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज ने सीधे तौर पर आप को घेरते हुए पंजाब की मान सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस सरकार के उनके हाथ में धागे हैं, जिनको दिल्ली की जनता ने नकार दिया। बीजेपी के फायर-ब्रांड नेता के तौर पर मशहूर केंद्रीय मंत्री गिरीराज ने बड़ा इलजाम जड़ा कि पंजाब में धर्म-परिवर्तन एक तरह से राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने बचते हुए कहा कि आंकड़े सही हैं या नहीं, लेकिन पंजाब में तीन साल के दौरान दो लाख लोगों को ईसाई धर्म से जोड़ा गया है। दूसरा मसला, होली के मौके पर लुधियाना की बिहारी कालोनी में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसा की घटना है। जिसमें सरकार ने तुष्टीकरण की नीति अपनाई और प्रशासन ने दबाव बनाया।

उन्होंने व्यंग्य कसा कि पंजाब में आप सरकार ने तीन महीने में नशा मुक्ति अभियान कामयाब करने का दावा किया, लेकिन नाकाम रही। आप की दिल्ली सरकार के आधे प्रतिनिधि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते जेल चले गए। दिल्ली मॉडल लाते-लाते अब पंजाब की आप सरकार ने यूपी की योगी सरकार का मॉडल अपना लिया। पंजाब में आप सरकार ने आयुष्मान भारत के पैसे को डायवर्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्यमी परेशान हैं, उनसे मुख्यमंत्री तो दूर उद्योग मंत्री तक नहीं मिलते हैं। मेरा प्रयास है कि सीएम भगवंत सिंह मान से मेरी मुलाकात हो जाए, हालांकि उनके उद्योग मंत्री और बड़े अफसर तक मिलने नहीं आए। पंजाब की सरकार अगर इंडस्ट्री से मिलकर नहीं चलेगी तो यहां की ग्रोथ रुकेगी।

———–

 

 

 

Leave a Comment