घनौर : गरीब परिवार के घर की छत गिरr, मलबे के नीचे सामान दब, लाखों रुपए का नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अभिषेक सूद/भाग सिंह अंटाल

घनौर, 7 सितम्बर। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गांव सराला कलां में एक गरीब परिवार के मकान की छत गिर गई। जिसके चलते घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

पीड़ित परिवार के मुखिया नरेश कुमार ने बताया कि सौभाग्यवश यह हादसा उस समय हुआ, जब घर के अंदर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वर्ना जान-माल का बड़ा नुकसान भी हो सकता था। उनके मकान की हालत काफी खस्ताहाल हो चुकी थी। सरकार द्वारा अब तक उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। वह रोजाना मजदूरी करने के लिए नजदीकी शहर अंबाला जाते हैं और परिवार का गुजारा मजदूरी पर निर्भर है।

पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार, हल्का विधायक गुरलाल सिंह घनौर, समाजसेवी संस्थाओं और आम जनता से आर्थिक सहायता की अपील की है। इस मौके पर बलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रमन, रजत, खुशी सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।

————-

Leave a Comment