watch-tv

सिलेंडर ब्लैक करने का धंधा बंद होने पर गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन को पीट पीटकर मार डाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(राजदीप सिंह सैनी)

लुधियाना 5 अक्टूबर। ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सिलेंडर ब्लैक करने का धंधा बंद होने पर कुछ लोगों ने मिलकर एक गैस सिलेंडर के डिलीवरी मैन की हत्या ही कर डाली। जबकि उस पर सिलेंडर देरी से लाने का आरोप लगाया। हमलावरों द्वारा डिलीवरी मैन को डंडों के साथ काफी समय तक पीटा गया। जिसके बाद उसे अधमरा करके फरार हो गए। जख्मी को लोगों ने सिविल अस्पताल दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ताजपुर रोड के रमेश कुमार के रुप में हुई है। जबकि इस मामले में आरोपियों पर एक्शन न लेने के चलते पीड़ित परिवार व इलाके के लोगों द्वारा थाना डिवीजन नंबर सात के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मृतक के परिवार का आरोप है कि रमेश सिलेंडर डिलीवरी करने का काम करता था। दो दिन पहले वह रोजाना की तरह ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सिलेंडर डिलीवरी देने के लिए गया। इस दौरान उस पर हमला कर दिया गया।

ब्लैक में सिलेंडर बेचते है आरोपी
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में सरेआम ब्लैक में सिलेंडर बेचे जाते हैं। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती। हमलावर आरोपी भी सिलेंडर ब्लैक करने का काम करते हैं। लेकिन रमेश द्वारा लोगों को समय पर सिलेंडर डिलीवरी कर दिए जाते थे। जिस कारण आरोपी उसके साथ रंजिश रखने लगे। जिसके चलते उन्होंने पहले भी कई बार रमेश के साथ झगड़ा किया था।

चार बच्चियों का पिता है रमेश
जानकारी के अनुसार रमेश चार बच्चियों का पिता है। उसकी एक बच्ची अपाहिज है और एक सबसे बड़ी बेटी की अगले महीने शादी थी। लेकिन हमलावरों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। हालाकि मौके पर लोगों द्वारा मारपीट की वीडियो बनाई गई। जिसमें आरोपी क्रुरता के साथ रमेश को पीटते दिख रहे हैं। एसआई सुखविंदर सिंह अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पहले मारपीट की धाराओं में पर्चा दर्ज हुआ था। जिसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

Leave a Comment