गैंगस्टर सुखवीर भूचा साथी संग गिरफ्तार, ग्रीनलैंड होटल के पास गैंगवार मामला, अब तक 9 पकड़े गए

गैंगस्टर सुखवीर भूचा साथी संग गिरफ्तार, ग्रीनलैंड होटल के पास गैंगवार मामला, अब तक 9 पकड़े गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 25 जून। खन्ना में 15 जून की रात ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गैंगवार में पुलिस ने गैंगस्टर सुखवीर सिंह भूचा और उसके साथी पलविंदर सिंह भिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हैं। मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार गैंगवार की वजह एक युवती से दोस्ती को लेकर उपजा विवाद था। इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों गैंग 15 जून की रात खन्ना में मिले थे। गैरी ललतों अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में आया था। भूचा गैंग वरना कार में था। गैरी ललतों और उसके साथियों ने वरना कार को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में निखिल नामक युवक की आंख के नीचे गोली लगी। उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया।

दोनों गैंग के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मामले में पहले ही दूसरे गैंग के सरगना गैरी ललतों उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया था। 17 जून को गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के दौरान गैरी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में उसकी टांग में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। सिटी थाना-2 पुलिस ने दोनों गैंग के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

लगभग 20,000 लोगों को निकाला गया, 5167 लोगों को राज्य भर में 174 राहत शिविरों में रखा गया: हरदीप सिंह मुंडियन 3.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बाढ़ में 30 लोगों की मौत और 1400 गांव प्रभावित भीषण बाढ़ में 1.48 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त

पंजाब के राज्यपाल ने अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया राहत एवं बचाव कार्यों में नागरिक , पुलिस और सेना के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई । बचाव कार्यों में प्रयुक्त तकनीक के लिए जिला प्रशासन की सराहना मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं को बचाने के लिए किए गए प्रयास प्रशासन की महान उपलब्धि को दर्शाते हैं।