गैंगस्टर लॉरेंस की पाकिस्तान को धमकी, कहा – पहलगाम हमले का बदला लूंगा, 1 लाख के बराबर एक मारेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 30 अप्रैल। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। लॉरेंस ग्रुप ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर क्रॉस लगाया है। इसमें लॉरेंस गैंग ने लिखा कि तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ग्रुप ने इस हमले को अंजाम दिया है। हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का चीफ है। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे।

आंख दिखाओगे तो आंखें निकाल लेंगे
राम-राम सभी भाइयों को, जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ। बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा है, इसका बदला हम जल्दी ही लेंगे। इन्होंने हमारे नाजायज आदमी मारे हैं। हम इनके जायज मारेंगे। एक ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर, जो 1 लाख के बराबर होगा। तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे, अगर आंख दिखाओगे तो आंखें निकाल लेंगे और ऐसी नीच हरकत करोगे तो पाकिस्तान में घुसकर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। इस पोस्ट में लॉरेंस ग्रुप के अलावा जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का भी नाम लिखा हुआ है।

Leave a Comment