Listen to this article
नई दिल्ली, 14 जुलाई। पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।