Listen to this article
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन ने तत्काल स्पष्टीकरण की मांग रखी
लुधियाना, 12 अगस्त। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन अमरनाथजी यात्रा के लिए भंडारा सेवा प्रदान करता है। इस संगठन ने कई भंडारा संगठनों को सभी शर्तों का पूरा पालन करने के बावजूद एनओसी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते रोष जताया है।
संगठन के अध्यक्ष राजन गुप्ता और वित्त सचिव विजय मेहरा ने जारी बयान में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंगर संगठन को कैम्प छोड़ने से पहले निदेशक से एनओसी प्राप्त करना होता है। शर्तें पूरी करने के बावजूद कई संगठनों को एनओसी जारी नहीं किए गए। जबकि एसएएसबी की ओर से 13 अगस्त को प्रशंसा-पत्र जारी किए जाने हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताते आशंका जताते सवाल किया कि क्या यह प्रशंसा पत्र भी एनओसी के तौर पर मान्य होंगे।
——-