watch-tv

निभाया फर्ज : चंडीगढ़ में ऑटो चलाते ड्राइवर बेहोश, कांस्टेबल ने सीपीआर दे बचा ली जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जीरकपुर से चंडीगढ़ सवारी ला रहा था ऑटो चालक, अस्पताल में दाखिल किया, मिली छुट्‌टी

चंडीगढ़ 27 अक्टूबर। आमतौर पर लोग तो पुलिस की आलोचन ही करते हैं, वहीं चंडीगढ़ में एक पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक की जान बचाने जैसा बड़ा नेक काम किया, सब उसकी तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक 53 साल का ऑटो चालक राजू चंडीगढ़ में लगते गांव फैदां का रहने वाला है। वह जीरकपुर से चंडीगढ़ सवारी लेकर रविवार सुबह आ रहा था। करीब दस बजे राम दरबार चौक के पास अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद सवारियों ने चालक को बाहर निकालकर शोर मचाया।

वहां तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल प्रवीण यादव ने फौरन ड्राइवर को ऑटो से बाहर लिटाकर उसे कुछ देर तक कार्डियोपल्मनरी रीससिटेशन यानि सीपीआर दिया। कांस्टेबल प्रवीण के साथ एएसआई रंजीत सिंह और कांस्टेबल अनिल दहिया ने भी राजू को बचाने में मदद की। इसके बाद उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद ऑटो चालक को छुट्टी दे दी गई।

———

Leave a Comment