Listen to this article
चंडीगढ़, 29 अगस्त :
मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पूरे मंत्रिमंडल और आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों ने राज्य में बाढ़ राहत प्रयासों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति के प्रकोप से पंजाब को भारी नुकसान हुआ है और यह समय सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का साथ देने के लिए एकजुट होने का है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह अपने मंत्रियों और आप विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक महीने का वेतन दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।