दोस्त ने ही कर डाला दो दोस्तों का मर्डर, ​​​​​​​घर से बुलाकर नहर में धक्का दिया, एक्सीडेंट का शोर मचाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 28 अक्टूबर। खन्ना के मलौद इलाके में डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। दोस्त ही कातिल निकला। हत्यारोपी आरोपी ने अपने दो दोस्तों को घर से बुलाकर नहर में धक्का दिया। बाद में इस घटना को हादसा बनाने की कोशिश की गई। पुलिस की जांच में आरोपी फंस गया और मर्डर से पर्दा उठा। पुलिस ने आरोपी बलराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अहम बात यह सामने आई कि घटना के बाद जब इसे एक्सीडेंट बताया गया तो मृतक नरेंद्र सिंह और जगजीत सिंह निवासी गांव भुट्टा डेहलों के परिवार वाले भी किसी प्रकार की कार्रवाई से सहमत नहीं थे और पुलिस के पास बयान तक दर्ज करवाने को राजी नहीं थे। लेकिन एसएसपी अश्विनी गोत्याल के निर्देशों पर पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए गहराई से जांच की और डबल मर्डर की मिस्ट्री सामने आई। फिर परिवार ने बयान दर्ज कराया।

एक-एक करके नहर पर लेकर गया

एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने बताया कि आरोपी बलराज सिंह की नरेंद्र सिंह और जगजीत सिंह के साथ जान पहचान थी। 23 अक्टूबर को बलराज सिंह इन्हें राड़ा साहिब खाने पीने के बहाने लेकर गया। पहले एक जगजीत सिंह को पेट्रोल पंप पर खड़ा किया और नरेंद्र को झम्मट डेरे के पास नहर किनारे ले जाकर धक्का दे दिया। उसके बाद जगजीत को नहर में ले जाकर धक्का दे दिया और बाद में एक्सीडेंट होने का शोर मचा दिया। लोग इक्कठे हुए तो पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को हजम नहीं हुई कहानी

एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने बताया कि शुरुआत में बलराज सिंह की झूठी कहानी पुलिस को हजम नहीं हुई। जिसके बाद आसपास की फुटेज चेक की गई। टेक्निकल तरीके से जांच की गई। सबूत इक्कठे करने के बाद दोबारा बलराज सिंह से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगली। पुलिस ने वारदात में प्रयोग बाइक भी बरामद कर ली है।

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री