जालंधर 19 अप्रैल। शनिवार को जालंधर में नगर निगम के आदेश पर सिटी पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले एक व्यक्ति के मकान को गिरा दिया। नगर निगम ने पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था। जिसके बाद शनिवार सुबह पुलिस ने नगर निगम की टीम को सुरक्षा मुहैया कराई और बुलडोजर की मदद से अधिकारियों ने उक्त मकान को बुरी तरह से गिरा दिया। जब यह कार्रवाई की जा रही थी तो मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। यह कार्रवाई आज नगर निगम द्वारा बस्ती शेख सती मंदिर के पास की गई।
नगर निगम की मांग पर मुहैया करवाई गई सुरक्षा
मौके पर पहुंचे एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि डीसी ऑफिस के जरिए हमारे पास रिपोर्ट आई थी कि उक्त जगह पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। पुलिस सुरक्षा की मांग हमसे की गई थी। पुलिस ने आज सुरक्षा मुहैया करवाई और सुबह सुगम ढंग से कार्रवाई कर दी गई। एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि इस घर का नंबर 1096 है। जोकि पुलिस स्टेशन नंबर-5 के एरिया में पड़ता है। मांग के अनुसार पुरी तरह सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बनाई गई बिल्डिंग पुरी तरह से अवैध थी, जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।