watch-tv

जालंधर में पुलिस के हत्थे चढ़े आतंकी लखबीर  लंडा से जुड़े चार तस्कर, हथियार हुए बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना से आपरेट होता था ,हथियारों का नेटवर्क सप्लाई

जालंधर 24 मार्च। पुलिस ने चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पंजाब में चुनाव के दौरान होने वाली किसी बड़ी वारदात की साजिश पर भी पानी फेर दिया। यहां सिटी पुलिस द्वारा 8 अवैध पिस्टलों समेत काबू चारों आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं।

पुलिस का दावा है कि उसके हत्थे चढ़े हथियार तस्करों के तार आतंकी-गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा से जुड़े हैं। इन आरोपियों के एक साथी को सिटी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस गिरोह से 25 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी पूरे पंजाब में हथियारों की सप्लाई करते थे।

 

लुधियाना से ऑपरेट होता था गैंग : बताते हैं कि आरोपी हथियार सप्लाई के इस गैंग को लुधियाना से ऑपरेट किया जाता था। पुलिस मान कर चल रही है कि आरोपियों से और भी हथियार बरामद होंगे। इसके लिए रिमांड के दौरान उनसे कड़ाई के साथ पूछताछ की जाएगी। यहां गौरतलब है कि पुलिस ने 10 मार्च को इस गिरोह से जुड़े आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडा को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे। जिसके बाद उसके साथियों अभिषेक उर्फ भोलू, रमनदीप सिंह और जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 7 पिस्तौल, 12 कारतूस, 11 मैगजीन, एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। बताते हैं कि गुरप्रीत सिंह ने निजी दुश्मनी के चलते बदला लेने को लुधियाना से हथियार खरीदे थे। जबकि दो आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार मंगवाने के मामले में भूमिका निभाते थे।

आतंकी लंडा से जुड़े हैं तार : पुलिस सूत्रों के दावे पर भरोसा करें तो सभी आरोपी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल थे। इनके तीन साथी पिछले महीने सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। जिसने कुल 17 पिस्टल बरामद किए गए थे।

———–

Leave a Comment