watch-tv

लॉरेंस व गौरव पटियाल गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, कारोबारी से जबरन वसूली की बना रहे थे योजना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 21 अक्टूबर। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल और लॉरेंस गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। मोगा पुलिस इन आरोपियों को दबोचा है। DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी मोगा में एक व्यवसायी से जबरन वसूली की योजना बना रहे थे। डीजीपी की तरफ से बताया गया कि पकड़े गए आरोपी दो अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक सीधे लक्की पटियाला के संपर्क में था। जबकि दूसरे आरोपी लारेंस बिश्नोई गैंग के मनप्रीत उर्फ मनी से जुड़े हुए थे। यह दोनों गैंग एक दूसरे के विरोधी है। पुलिस अब उनके बारे में सारी पड़ताल करने में जुटी हुई है। इसके अलावा आरोपी हथियार कहां से लेकर आए थे। इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

जालंधर पुलिस ने दबोचे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे

रविवार को जालंधर सीआईए स्टाफ ने तरनतारन, होशियारपुर और जालंधर से तीन हथियार तस्करों को 6 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की 5 अवैध पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। आरोपी बंबीहा गैंग से जुड़े हुए थे।

Leave a Comment