कार्यकारी अध्यक्ष समेत जगराओं के चार पार्षद आज आम आदमी पार्टी में होंगे शामिल 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगराओं, 2 मई :- जगराओं से आम आदमी पार्टी की विधायक बीबी सरबजीत कौर मानूके के नेतृत्व में नगर परिषद जगराओं के कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह मालवा, जिन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता, आज अपने कुछ साथी पार्षद के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। मालवा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्षद कंवर पाल सिंह, कांग्रेस पार्षद जगजीत सिंह जग्गी, कांग्रेसी पार्षद कविता कक्कड़ और उनके पति संजू कक्कड़, कांग्रेसी पार्षद परमिंदर कौर कल्याण और उनके पति विनय कल्याण, पूर्व पार्षद करमजीत कैथ शामिल हैं। यह भी पता चला है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जगराओं के पार्षदों को सम्मान स्वरूप पार्टी में शामिल करेंगे।

जगराओं का एक मशहूर दल बदुलू पार्षद पति जो खुद को विधायक का खास प्रतिनिधि प्रचारित कर रहा था और सरकारी दफ्तर में विधायक का नाम लेकर अपने काम करवा रहा था, आज उसी ने विधायक की पीठ में छुरा घोंपा दिया है। पार्षद पति के विशेष सूत्रों से पता चला है कि विधायक सरबजीत कौर मानूके को आज जगराओं के कुछ पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल कराने के लिए चंडीगढ़ कार्यालय जाना था, जिसमें यह पार्षद पति भी शामिल था। सूत्र यह नहीं बता पाए कि यह पार्षद पति किस कारण से विधायक के साथ नहीं गया। सूत्र ने यह भी बताया कि जाने के निश्चित समय पर पार्षद पति ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे अशोक पाराशर पप्पी को अपने सगे भाई से भी ज्यादा खास बताता हैं और यह भी ऐलान कर रहे हैं कि वह पप्पी का खुलकर समर्थन करेंग।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*