watch-tv

मूसेवाला के घर खुशियों पर कटा फॉर्च्यूनर वाला केक, 2 साल से नंगे पांव घूम रहे पाल सिंह ने पहनी जूती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मानसा/7 अप्रैल। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पैदा हुए छोटे भाई की खुशी में मानसा के कलाकार पाल सिंह समाओं की तरफ से धार्मिक समागम वाहेगुरु का शुक्राना व कीर्तन दरबार करवाया गया। समागम में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान जहां फॉर्च्यूनर 0008 वाला केक काटा गया। वहीं, करीब 2 साल के बाद पाल सिंह समाओं ने पैरों में जूती पहनी। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने उन्हें खुद जूती पहनाई। यह पल काफी भावुक करने वाले थे। दरअसल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। उसके बाद बाबा श्री चंद जी कल्चर व सोशल वेलफेयर ट्रस्ट समाओं के प्रमुख व समाज सेवी पाल सिंह समाओं ने पैरो में जूती पहननी छोड़ दी थी। उन्होंने शपथ ली थी कि जब सिद्धू की हवेली की खुशियां आएगी तब ही वे जूती पहनेंगे।

सर्दी और गर्मी में नंगे पांव रहे
पाल सिंह ने यह बात मीडिया से शेयर की थी। वह सर्दी, गर्मी और बारिश में नंगे पांव ही कहीं भी आते जाते थे। लेकिन जैसे ही खुशी का पल आया और सिद्धू के घर खुशियां आईं तो उन्होंने पहले धार्मिक समागम करवाया। वहीं, उन्होंने अब जूती पहनी है। उनकी तरफ से पांच से सात अप्रैल तक घर मे धार्मिक समागम रखा गया था।

Leave a Comment