Listen to this article
पंजाब 4 अक्टूबर। बरनाला जिले के शैहणा गांव में पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह कलकत्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई, जब सुखविंदर सिंह गांव की एक दुकान पर बैठे थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, हमला गांव के ही एक व्यक्ति ने किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के विरोधी नेता के तौर पर जाने जाते थे। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
—