धुरी के पूर्व MLA दलवीर गोल्डी कांग्रेस में लौटे, टिकट न मिलने पर छोड़ी थी पार्टी, अब AAP में हुई घुटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संगरूर 11 अप्रैल। विधानसभा हलका धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में वापसी कर ली है। यह घर वापसी शनिवार को दिल्ली में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में हुई। सभी विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के निवास पर मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होते ही गोल्डी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था और निष्ठा जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा और पंजाब के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। दलवीर सिंह गोल्डी की वापसी ऐसे समय में हुई है जब पंजाब कांग्रेस आगामी उप-चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारियों में जुटी है। ऐसे में उनकी वापसी को कांग्रेस के लिए न सिर्फ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बल्कि सांकेतिक रूप से भी सशक्त कदम माना जा रहा है।

आप से असंतुष्ट होकर की वापसी

दलवीर सिंह गोल्डी ने करीब 11 महीने पहले मई 2024 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया था। वे संगरूर लोकसभा सीट से खैहरा को टिकट देने से नाराज थे। तब चंडीगढ़ में सीएम मान ने उनको आप जॉइन कराई थी। हालांकि आप में शामिल होने के बाद भी उन्हें अपेक्षित राजनीतिक स्थान नहीं मिला। पार्टी के अंदर अनदेखी, स्थानीय नेतृत्व के साथ मतभेद और समर्थकों की उपेक्षा के चलते वे खुद को असहज महसूस कर रहे थे।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान