पंजाब/यूटर्न/3जुलाई: हाई कोर्ट ने आज पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को बबडी राहत देते हुए उनको हत्या प्रयास आरोप में जमानत दे दी है। हालांकि इससे पहले फिरोजपुर जिला अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। लोकसभा चुनाव के बाद उन पर यह केस दर्ज हुआ था। जीरा के गांव बग्गी में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और पैर में गोली लग गई थी। उक्त घटना में गुरलाल सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। गुरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया। हालांकि यह मामला राजनीतिक रंग ले गया था। कांग्रेस का कहना था कि इसमें गलत केस दर्ज किया गया है। ज्ञात रहे कि कुलबीर सिंह जीरा ने इस बार लोकसभा हलका खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह इस चुनाव में दूसरे नंबर पर थे। यहां पर आजाद उंमीदवार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने चुनाव जीता था। उन्होंने जेल से चुनाव लड़ा था। उसे कुल 40430 वोट मिले थे। जबकि कुलबीर सिंह जीरा दूसरे नंबर पर थे। उन्हें 207310 वोट मिले थे।
—————
