पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने दिखाए बागी तेवर राव की बेटी को टिकट की चर्चा पर निकाली भड़ास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चेतावनी देते बोलीं, जनता राजशाही नहीं चाहती और यहां मतदाता ऐसा कुछ चलने भी नहीं देंगे

नारनौल 1 सितंबर। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर भाजपा में घमासान मचा है। पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने से पहले ही बगावती सुर तेज हो गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंदरजीत सिंह की बेटी आरती राव की महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा से टिकट मिलने की संभावना से रोष बढ़ रहा है। स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता अब इस मुद्दे पर खुलकर रोष जताने लगे हैं।
इस मामले में पूर्व डिप्टी स्पीकर और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने रविवार को बगावती तेवर अपना लिए। नारनौल स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि अटेली की जनता अब राजशाही नहीं चाहती है। यहां किसी भी तरह की राजशाही नहीं चलने दी जाएगी। यादव ने कहा कि अभी कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। उन्हें शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। शीर्ष नेतृत्व को सब पता है, उनकी अनदेखी नहीं होगी। कार्यकर्ता टिकट कटने पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।
फिर वर्करों को संबोधित करते कहा कि वे अभी हतोत्साहित ना हों। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2019 में टिकट नहीं मिलने के बाद उनका मान नहीं रखा गया। इस बार ऐसा नहीं होगा और कार्यकर्ताओं का पूरा मान रखा जाएगा। हालांकि यादव ने यह भी कहा कि अटेली विधानसभा की जनता राजशाही नहीं चाहती। यहां की जनता विकसित अटेली चाहती है। इसलिए भाजपा भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं करेगी। आज की मीटिंग की चर्चा दिल्ली पहुंच गई है। लिस्ट आने तक इंतजार करना होगा।
वहीं राव खेमे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राव 2014 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने के बाद से ही आरती राव को चुनाव लड़ाना चाहते थे। इसके लिए पहले 2014 और फिर 2019 में उन्होंने आगे बढ़कर टिकट मांगी। हालांकि उनकी मांग को खारिज कर दिया। जिसकी वजह से आरती पॉलिटिक्स में एंट्री नहीं कर सकी थीं। वैसे तो वह पिता के समर्थन में सक्रिय रहती हैं।
———–

पंजाब में कर चोरी पर शिकंजा, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिल घोटाला उजागर: हरपाल सिंह चीमा 69.57 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी के लिए 7 लोगों पर मामला दर्ज दो अन्य लोगों पर बिना उचित बिलिंग के बेहिसाब माल पास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री क्रिकेट इंतजार कर सकता है, लेकिन आस्था नहीं – पंजाबियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करने की प्रधानमंत्री को दी चेतावनी – भाजपा सरकार द्वारा राज्य के साथ किए गए अन्याय को पंजाबी हमेशा याद रखेंगे – जाखड़ और बिट्टू सहित भाजपा की पूरी कांग्रेस इकाई लोगों को गुमराह कर रही है