जमीनी विवाद में कांग्रेस के पूर्व पार्षद विजय दकोहा गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 25 सितंबर। जालंधर में सिटी पुलिस द्वारा पूर्व पार्षद और कांग्रेस के सीनियर नेता विजय दकोहा को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि थाना रामा मंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने की है। जानकारी के अनुसार विजय दकोहा को किसी जमीनी विवाद में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दकोहा को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें आज जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दकोहा का एक डेरे की जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। उसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। उक्त जमीन का केस कोर्ट में चल रहा था, मगर फिर की विजय दकोहा द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण करवाया जा रहा था। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और फिर विजय दकोहा को गिरफ्तार कर लिया। दकोहा की गिरफ्तारी के बाद शहर के कांग्रेसी नेताओं ने रोष जताया है।

पुलिस धक्केशाही कर रही

वहीं, जम्मू कश्मीर चुनाव में व्यस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। जालंधर कांग्रेस के शहरी प्रधान और पूर्व विधायक रजिंदर बेरी ने कहा कि, पुलिस राजनीतिक दबाव में हमारे नेताओं के साथ धक्केशाही कर रही है। जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनावों को लेकर शहर के कई वरिष्ठ नेता फिलहाल वहां पर व्यस्त हैं। थाना रामा मंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि विजय दकोहा को गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान