मजीठिया की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम चन्नी बोले, वह गवाही देने के लिए तैयार, मेरे खिलाफ झूठा प्रचार हो रहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 30 जून। पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ वही केस दर्ज किया है जो कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने करवाया था। साथ ही कहा कि गर मजीठिया के खिलाफ उनकी गवाही की आवश्यकता पड़े तो वे तैयार हैं। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि विजिलेंस सिर्फ भ्रष्टाचार के केसों को डील करती है, नशे से जुड़े केसों को नहीं। फिर भी यदि इस पर्चे में किसी तरह की उनकी गवाही की, उन्हें मजीठिया के खिलाफ जरूरत पड़ती है तो वे तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। वे किसी नशा तस्कर का समर्थन नहीं कर रहे। बल्कि वे तो नशा तस्करों के हमेशा खिलाफ रहे हैं।

विधायक प्रगट सिंह को गिरफ्तार करना चाहती विजिलेंस

चन्नी ने कहा कि कांग्रेसी विधायक प्रगट सिंह को भी पकड़ने की तैयारी में विजिलेंस है। उसे अभी इधर-उधर किया हुआ है। प्रगट सिंह भारत के हाकी टीम के कप्तान रहे हैं और अच्छा खिलाड़ी हैं। वे प्रगट सिंह के हक में बोले हैं, न कि मजीठिया के। कांग्रेस जालंधर से सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जो पर्चा मजीठिया पर अब दर्ज किया गया है उसमें जो मैंने पर्चा कांग्रेस सरकार के समय दर्ज करवाया था उसी केस की दो लाइनें डालकर उसकी गिरफ्तार की है।

Leave a Comment