चंडीगढ/यूटर्न/2 अगस्त: चंडीगढ़ सेक्टर 3 थाना पुलिस ने पंजाब के पूर्व शिरोमणि अकाली दल विधायक जसमीत सिंह बन्नी को मार्केट में पिस्टल लहराने पर गिरफतार किया है। बन्नी सेक्टर 8 की मार्केट में वीरवार रात करीब 10-30 बजे खुलेआम पिस्टल हाथ में लेकर लहरा रहे थे। जब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो सेक्टर 3 के थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद विधायक की पहचान कर उन्हें गिरफतार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पिस्तौल का लाइसेंस भी उनके पास नहीं था।
विवादों से है पुराना नाता
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व एमएलए जसमीत सिंह बन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2018 में उनके ऊपर एक सलून में सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सलून में सिर की मसाज कराने गए थे। जहां पर उन्होंने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उस समय शराब पी रखी थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी।
मारपीट का भी केस
बन्नी के खिलाफ पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई प्रकाश चंद के साथ मारपीट का केस भी हुआ था। उस केस में बन्नी के खिलाफ कोर्ट में आरोप तय हुए। पुलिस ने बन्नी के खिलाफ नवंबर 2016 में ये केस दर्ज किया था।
——————
अकाली दल का पूर्व विधायक गिरफतार, सेक्टर आठ की मार्केट में सरेआम पिस्टल लहराई थी
Kulwant Singh
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं