व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा बिनौला मशीन पर व्यापारियों से ली जाने वाली एकमुश्त फीस 42 हजार रुपए को घटाकर किया 21 हजार रुपए प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी सरकार – नायब सिंह सैनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़, 16 अगस्त-

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन रात कार्य करने वाले व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ी है। व्यापारियों के सामने जो भी समस्याएं आएंगी, उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर बिनौला मशीन पर  व्यापारियों से ली जाने वाली एकमुश्त फीस 42 हजार रुपए को घटाकर 21 हजार रुपए करने की घोषणा की।

          मुख्यमंत्री शनिवार को मल्टी आर्ट कल्चर केंद्र, कुरुक्षेत्र में खल बिनौला व्यापारियों की हरियाणा ऑयल मिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए पगड़ी पहनाई और व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

          बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, हरियाणा ऑयल मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी सुभाष बंसल कैथल, कुलभूषण गोयल अंबाला, सुरेंद्र जैन, बैसाखी राम जिंदल चीका, राधेश्याम मलिकपुरिया कैथल मौजूद रहे।

Leave a Comment

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी