दस दिन में दूसरी बार बठिंडा में धरना लगाए किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस ने धरना उठाना चाहा तो किसान हुए उग्र, उसके बाद माहौल बना तनावपूर्ण

बठिंडा 22 नवंबर। यहां शुक्रवार को गांव दुनेवाला में उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए। अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों और पुलिस में टकराव हो गया।

जानकारी के मुताबिक हालात बेकाबू होते देखकर पुलिस फोर्स को किसानों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही आंसू गैस गोले भी छोड़े। बताते हैं कि गांव दुननेवाला में धरना दे रहे किसानों को हटाने के लिए पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान किसान उग्र हो गए।

देर शाम तक किसानों और पुलिस के आमने-सामने होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। मौके पर भारी पुलिस बल को बुलाकर तैनात किया गया। माहौल तनावपूर्ण होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। यहां काबिलेजिक्र है कि पहले भी किसानों ने बठिंडा में रोष प्रदर्शन किया था। जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया था। तब दस दिन पहले रायके कलां गांव में धान की खरीद में हो रही देरी और अन्य समस्याओं के बीच पुलिस और किसानों में झड़प हो गई थी। किसानों ने तहसीलदार और खरीद निरीक्षक को बंधक बना लिया था। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो उन पत्थर चलाए गए, अंत में लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के खिलाफ दो मामले दर्ज कर लिए थे।

————

 

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री