कोहरे का कहर : हरियाणा में कई वाहन आपस में टकराए, दो लोगों की मौत, कई जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़-हिसार हाइवे पर कैथल में ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

हरियाणा 15 नवंबर। कोहरे और पराली से बने स्मॉग के चलते सड़कमार्ग पर विजिबिल्टी बहुत कम हो गई है। यहां कैथल में शुक्रवार को चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे पर ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह लोग पुष्कर मेले से चीका के एक ही परिवार के लोग आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी में 12 से 13 लोग सवार थे। यह हादसा गांव खरक पांडवा के पास हुआ। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतकों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि घायलों को  अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में अग्रवाल धर्मशाला चीका के प्रधान कस्तूरी लाल गर्ग एवं एक अन्य महिला का निधन हो गया। जबकि सुरेंद्र सिंगला और उनकी पत्नी घायल हो गए। सुरेंद्र सिंगला और उनकी पत्नी को सिर में चोट लगी है। गाड़ी में लगभग 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो शायद टेंपो ट्रैवलर था।

उधर, जानकारी के मुताबिक जींद रोड पर बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रैक्टर के चालक दोनों वाहनों में फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, रोहतक-गोहाना हाइवे पर कार और बाइक की भिड़ंत
दूसरा बड़ा हादसा रोहतक-गोहाना हाईवे पर हुआ, जहां दो कारों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। इसी दौरान एक बाइक भी कारों से जा भिड़ी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। सभी घायलों को रोहतक के नागरिक अस्पताल और पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, अमृतसर से हरिद्वार के लिए निकली तीर्थंयात्रियों से भरी डबल डेकर बस शुक्रवार को सीवनमाजरा में कोहरे के कारण चौक से टकरा गई। जिससे चौक पूरी तरह से टूट गया। गनीमत यह रही कि यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। यात्रियों को जोर का झटका लगा।

 

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान