पंजाब में फिर बाढ़ का खतरा, 6-7 अक्टूबर को लुधियाना समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब सरकार ने एहतियातन रंजीत सागर डैम खाली करने को रावी नदी में पानी का निकास बढ़ाया

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। पंजाब के बहुत से इलाके मानसूनी कहर की मार से नहीं उबरे, इसी बीच फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पंजाब सरकार ने रंजीत सागर डैम से रावी नदी में पानी का निकास बढ़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 6 और 7 अक्टूबर को भारी वर्षा का अनुमान जताया है। हालांकि बारिश का सिलसिला तो 4 अक्टूबर की रात से ही शुरू हो सकता है। पंजाब में लगभग 110 मिमी, जम्मू में 120 मिमी, और हिमाचल प्रदेश में 160 से 180 मिमी तक बारिश हो सकती है। हिमाचल और जम्मू में बारिश से पानी पंजाब में आएगा। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में लुधियाना समेत कई जिलों पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रोपड़, जालंधर, पटियाला, मोगा, मानसा, गुरदासपुर, बरनाला और बठिंडा में भारी बारिश हो सकती है।

——–

 

Leave a Comment