Listen to this article
बस में सवार तीस यात्री घायल, दो के हाथ भी कटे, पुल पर चल रहा था कंस्ट्रक्शन
फरीदकोट 18 फरवरी। यहां मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर के बाद एक प्राइवेट बस रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो लोगों के हाथ भी कट गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया गया है।
घटना मंगलवार सुबह कोटकपूरा रोड पर हुई। न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस फरीदकोट से अमृतसर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है। पुल का काम अंडर कंस्ट्रक्शन है। सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
———–