पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक फरार आरोपी पर विभिन्न थानों में दर्ज हैं 16 केस
चंडीगढ़ 3 मार्च। यहां पुलिस के पीओ एंड समन स्टाफ की टीम ने चोरी, लूट और चेक बाउंस केस में फरार पांच भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुमन कंवर, कुलदीप, पुट्टी लाल, शफीक अहमद और अबरार खान के तौर पर की गई।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां छिपे और इस दौरान उनका साथ किसने दिया। आरोपियों को पीओ एंड समन स्टाफ के इंस्पेक्टर शेर सिंह की अगुवाई में टीम ने पकड़ा। इनमें आरोपी अबरार खान के खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज है।
आरोपी सुमन कंवर, निवासी सेक्टर-50 बी चंडीगढ़ के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज था। वहीं दूसरे आरोपी कुलदीप, निवासी भैंसा टिब्बा, सेक्टर-4, एमडीसी पंचकूला के खिलाफ चोरी के केस थाना-03 चंडीगढ़ और थाना इंडस्ट्रियल एरिया में दर्ज था। जिसे 4 मार्च 2022 को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया। इसी तरह तीसरे आरोपी पुट्टी लाल, निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास, चंडीगढ़ के खिलाफ खिलाफ शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर जाने का केस थाना सारंगपुर चंडीगढ़ में दर्ज था। उसे 4 मार्च 2022 को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।
इसी तरह चौथा आरोपी शफीक अहमद, निवासी डेराबस्सी के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज था। वहीं पांचवां आरोपी अबरार खान, निवासी झुग्गी, बिग बाजार के पीछे, बलटाना, जीरकपुर 4 मामलों में भगोड़ा घोषित था। आरोपी अबरार खान के खिलाफ सभी के चंडीगढ के पुलिस स्टेशन में 16 केस दर्ज है।
———–