watch-tv

कांग्रेस के जिला प्रधान की कार पर फायरिंग, हवाई फायर के दौरान गोली कार में लगने की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इलाके के लोगों का कहना पहले भी फायरिंग की कई बार आ चुकी आवाज

लुधियाना   12 अक्टूबर। लुधियाना के पूर्व विधायक और मौजूदा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान संजय तलवाड़ की कार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दी गई। यह फायरिंग साउथ सिटी स्थित जनपथ एन्क्लेव में उनके घर के बाहर खड़ी कार पर की गई। हालाकि बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। वह गोली तलवाड़ की कार का शीशा तोड़ते हुए सीट में जा घुसी। जांच में यह भी पता चला है कि उक्त गोली पिस्टल की नहीं है। मामले की सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर, चौकी रघुनाथ एन्कलेव की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जानकारी देते हुए संजय तलवाड़ ने बताया कि शुक्रवार रात को उनका बेटा, बहू, ड्राइवर व गनमैन रात करीब साढ़े सात बजे घर आए थे। उन्होंने कार को घर के बाहर ही पार्क कर दिया। सुबह जब वह घर से निकलने लगे तो गनमैन ने देखा कि शीशा टूटा हुआ है। उन्हें पता लगा कि शायद किसी व्यक्ति ने पत्थर मारा है। लेकिन जब खिड़की खोली तो अंदर एक खोल था। हालाकि वह खोल गोली का है या नहीं, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के सभी नेता मौके पर पहुंच गए।

आधे घंटे के लिए सीसीटीवी कैमरे हुए थे बंद
वहीं संजय तलवाड़ ने कहा कि उनके घर के पास लगे कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे बंद हुए थे। लेकिन वे क्यों बंद हुए थे, अभी इसका पता नहीं चल सका है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

 

इलाके में पहले भी फायरिंग की आते हैं आवाजें

वहीं इलाके के लोगों ने कहा कि पहले भी कई बार उन्होंने फायरिंग की आवाजें सुनी है। ज्यादातर रात के समय फायरिंग की आवाज आती है। वह फायरिंग कौन करता है, इसके बारे में पता नहीं है। हालाकि हैरानी की बात तो यह है कि पॉश इलाका होने के बावजूद वहां ऐसी घटनाएं होना कही न कही कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

हवाई फायर की आशंका
वहीं एएसआई राजिंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। संजय तलवाड़ के बयान लिए गए हैं। आशंका है कि किसी ने हवाई फायर किया था और गोली शीशे में लग गई। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। लेकिन किसी में भी कोई शकी व्यक्ति आते दिख नहीं रहा है।

Leave a Comment