फिरोजपुर के पूर्व विधायक जीरा पर फायरिंग !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कार में सवार थे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस का दावपा, फिलहाल फायरिंग के सबूत नहीं मिले

फिरोजपुर 4 फरवरी।  कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर फायरिंग की जानकारी सामने आई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि फिलहाल तक फायरिंग के सबूत नहीं मिले हैं।

पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह के मुताबिक कंट्रोल रुम में बीती रात इस बारे में कॉल जरूर आई थी। हालांकि फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस को दी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे। तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है। यहां काबिलेजिक्र है कि चर्चित कांग्रेसी नेता कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर से विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस के सीनियर मेंबर है। उन्होंने खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव मौजूदा सांसद अमृतपाल सिंह के खिलाफ लड़ा था। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा जून महीने में संपत्ति विवाद में भी उन पर फायरिंग हुई थी।

————–

Leave a Comment