watch-tv

LPU के बाहर पुरानी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, बाहर फायरिंग, दो युवकों के सिर फटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फगवाड़ा 3 मई। फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट के बाहर युवकों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने युवक पर गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे अलावा मारपीट में दूसरे गुट के 2 अन्य युवकों के सिर फट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। गोली लगने से घायल सत्यम कुमार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात करीब ढाई बजे वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से फ्री होकर ग्रीन वैली एरिया में गली के बाहर खड़ा था। इस दौरान 3 बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद मनी नामक युवक ने गोलियां चला दीं। एक गोली उसके बाजू और एक पेट से छूकर निकली। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया। सत्यम ने आरोप लगाया है कि मनी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। कपूरथला जेल में वह सजा काट रहा था।

दूसरा पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
दूसरे पक्ष के आदर्श त्रिपाठी ने कहा कि सत्यम ने अपने साथियों के साथ मिलकर हम पर हमला किया। रात को मैं अपने दोस्त को लेने के लिए पहुंचा तो वहां सत्यम और उसके साथी मेरे दोस्त से मारपीट कर रहे थे। जब में छुड़वाने के लिए आगे बढ़ा तो उन्होंने हमला कर दिया। उन्होंने बेल्ट और कड़े से वार किए। हमारी कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। मेरे दोस्त का विवाद पहले सत्यम के साथ हुआ था। इसके बाद मैं इलाज के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचा तो सत्यम के साथियों ने मुझ पर अस्पताल के गेट पर भी हमला किया। फगवाड़ा एसपी रुपिंदर कौर ने कहा कि केस में करीब 7 से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment