watch-tv

चंडीगढ़ के सैक्टर-56 में घर पर फायरिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चार राउंड गोलियां चलने से फैली दहशत

चंडीगढ़ 1 सितंबर। यहां सैक्टर- 56 में एक घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। चार राउंड फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। संयोग से इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

फायरिंग की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद दावा किया कि आरोपियों की पहचान हो गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी है। घर के मालिक रॉबिन ने बताया कि उसका नाइट फूड स्ट्रीट पर काउंटर है, वहां से रात घर आ गए थे। सुबह 6 बजे के करीब जब परिवार अंदर सो रहा था, तभी फायरिंग की घटना हुई है। इस दौरान जाली वाले दरवाजे से अंदर गोलियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी का बचाव हो गया। वहीं, रॉबिन की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के पास गई थीं। जैसे ही उनको इस बारे में पता चला, वह मौके पर पहुंची है। पूरे परिवार दहशत में है।

————

Leave a Comment