फायरिंग और स्नेचिंग करने वाले गिरफ्तार, एक दिन में बाइक, एक्टिवा और आईफोन छीना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 11 अगस्त। अमृतसर पुलिस ने एक खतरनाक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक ही दिन में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले एक सदस्य को पकड़ा और फिर दो अन्य को गिरफ्तार किया। आरोपियों से स्नेचिंग की गई वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को अमृतसर के पुतलीघर चौक पर एक शराब ठेके पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। वहां से हजारों रुपए लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं और सर्च ऑपरेशन चलाया। वारदात के बाद 3 अगस्त को पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया। वह अमृतसर का निवासी है। इसके बाद 6 अगस्त को दो अन्य आरोपी ऋतिक और पारस को भी पकड़ लिया गया। दोनों की उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है। तीनों आरोपी बेरोजगार हैं।

Leave a Comment

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम ; तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद कंट्रोल्ड डैटोनेशन के लिए सावधानी से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया आई.ई.डी.: डीजीपी गौरव यादव