watch-tv

वेहड़े में अवैध तरीके से सिलेंडर भरते हुए लगी आग, मां-बेटी समेत चार लोग झुलसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियान 16 अक्टूबर। ग्यासपुरा के इलाका सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 3 के एक वेहड़े में अवैध तरीके से सिलेंडर भरते हुए अचानक गैस लीक हो गई। जिस कारण आग लग गई। तेजी से आग फैलने के कारण चार कमरों को चपेट में ले लिया। अचानक वेहड़े से लोगों की चीख पुकार आने लगी। पूरा मोहल्ला इक्ट्ठा हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर कंट्रोल किया। इस दौरान एक सात साल की बच्ची, उसकी मां समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें लोगों द्वारा अस्पताल दाखिल कराया गया। बच्ची की पहचान शिवानी (7) और उसकी मां फूलमती (35) के रूप में हुई है। । फूलमती के पति दरोगा प्रसाद ने बताया कि वह सम्राट कालोनी में एक वेहड़े में रहते है। वेहड़े की देखरेख करने वाला व्यक्ति उसके कमरे के साथ वाले कमरे में बड़े सिलेंडरों में से छोटे सिलेंडर भरता है। देर रात उसकी पत्नी खाना बना रही थी। तभी उसके पड़ोस में उक्त व्यक्ति सिलेंडर भर रहा था। जिसमें से गैस लीक होने लगी और अचानक से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी पत्नी, बेटी और छोटा भाई कृपा शंकर बुरी तरह से झुलस गए। फूलमती की हालत गंभीर देख उसे तुरंत डाक्टरों ने रेफर कर दिया है।

Leave a Comment