watch-tv

अकाली दल के नेता के घर टावर में लगी आग, धूं-धूं कर जला, रिहायशी इलाके में लगा है टावर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 16 सितंबर। प्रताप चौक के पास शिअद नेता के घर की छत पर लगे एक मोबाइल टावर में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई। धूं-धूं कर पूरा टावर जल गया। आग लगी देख इलाके के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग लगने के कारण पूरा टावर जल गया। वहीं बता दें कि यह टावर रिहायशी इलाके विश्वकर्मा कॉलोनी में लगा हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी अकाली दल के नेता द्वारा इसे अपने घर की छत पर लगा रखा है। जानकारी के अनुसार अकाली दल नेता के घर के नीचे हरकृष्ण इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। जिसमें लोहे का कारोबार किया जाता है। सोमवार सुबह घर की छत पर लगे टावर में अचानक आग लग गई।

लोगों को नसीहत खुद, लगा रखे टावर
जानकारी के अनुसार मोबाइल टावरों की किरने मनुष्य जीवर के लिए घातक है। लेकिन उसके बावजूद लोग रिहायशी इलाकों में इसे लगवा रहे हैं। नेताओं द्वारा आए दिन खुद को लोगों को टावर के गलत प्रभाव संबंधी भाषण दिए जाते हैं, लेकिन वह खुद अपने घरों में टावर लगाकर मोटी कमाई करने में लगे हुए हैं।

Leave a Comment