watch-tv

कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद गुलाब और जिला उप प्रधान सुभहान पर पर्चा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 30 मई। लुधियाना में बिना परमिशन लिए कांग्रेस पार्टी की रैली कराने के आरोप में राष्ट्रीय संयोजक और जिला उप प्रधान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद गुलाब और जिला उप प्रधान सुभहान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 29 मई को ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी में कांग्रेस पार्टी के लुधियाना उम्मीदवार राजा वडिंग की रैली थी। यह रैली कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद गुलाब और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के उप प्रधान सुभहान द्वारा आयोजित की गई थी। इस रैली में चुनाव आयोग की परमिशन ही नहीं ली गई। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Comment