लुधियाना : नए कानून के तहत चार आरोपियों पर एफआईआर, तीन तो गिरफ्तार, मगर एक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस कमिश्नर की देखरेख में कर्मचारियों को किया जा रहा नए कानूनों के बारे में जागरूक

लुधियाना 2 जुलाई। कमिश्नरेट पुलिस ने देश में एक जुलाई से लागू हुए नए कानून के तहत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें पुलिस ने एक्साइज एक्ट, लूटपाट और फिरौती की मांग करने के तहत केस दर्ज किए। यह मामले सोमवार देर शाम पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के निर्देशों पर दर्ज किए।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक नए कानून के तहत लुधियाना में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। डेहलो थाने में पुलिस ने दो आरोपियों गुरप्रीत सिंह और राहुल सिंह पर लूटपाट, एक्साइज एक्ट व फिरौती की मांग करने के नए कानून तहत केस दर्ज किया है। जबकि लुधियाना शहर में थाना डिवीज़न 8 की पुलिस ने मनदीप सिंह निवासी फिल्लौर के खिलाफ चोरी की नयी धारा 305 के तहत केस कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 5 मोबाइल फ़ोन और एक्टिवा बरामद की। उधर, लुधियाना के थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने एसी मैकेनिक विशाल के खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़ करने पर धारा 74 के तहत केस दर्ज किया। इस मामले में आरोपी फरार है।

किसी भी थाने में कर सकते हैं कंप्लेंट : नए कानूनों को लेकर सीपी कुलदीप चहल ने बताया कि नए कानून लागू होने के बाद पुलिस मुलाजिमों को लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी थानों में भी अफसरों को जागरूक किया जा रहा है। अब लुधियाना में नए कानून की धाराओं तहत ही केस दर्ज होंगे। इन कानून के तहत अब लोग कहीं भी किसी भी थाने में अपनी शिकायत दे सकते हैं। पहले तय होता था कि व्यक्ति को कौन से थाना पड़ता है। वह कहां का रहने वाला है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पीड़ित व्यक्ति कहीं भी किसी भी थाने में शिकायत दे सकता है।

————

दीवार चित्रों से लेकर नुक्कड़ नाटकों तक, पंजाब ने धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन के लिए विशाल आईईसी योजना का अनावरण किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के प्रति व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए दिल और दिमाग जीतना है। • मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री

दीवार चित्रों से लेकर नुक्कड़ नाटकों तक, पंजाब ने धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन के लिए विशाल आईईसी योजना का अनावरण किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के प्रति व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए दिल और दिमाग जीतना है। • मिट्टी और लोगों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री