जालंधर रोड पर फैक्ट्री में लगी भीषण आग:8 कर्मचारी मौजूद थे, एक के फंसे होने की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

25 सितम्बर—पंजाब के कपूरथला में जालंधर रोड गद्दा फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे। एक कर्मचारी के फंसे होने की आशंका है। लोगों के मुताबिक आग इतनी भीषण है कि करीब 20 किलोमीटर दूर जालंधर से भी काले धुएं साफ दिखा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 4 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी सूचना मिलने के बाद SDM इर्विन कौर और डीएसपी दीपकरण सिंह मौके पर पहुंचे। ये फैक्ट्री गांव नूरपुर दोना में है। डीएसपी सबडिवीजन बताया कि फैक्ट्री में 9 बजे काम शुरू होता था। सुबह 8:15 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर सिर्फ 7- 8 लोग ही मौजूद थे। जो सुरक्षित बाहर आ गए हैं। हालांकि एक कर्मचारी के फैक्ट्री के अंदर होने का शक जताया जा रहा है। कुछ साथी यह भी बता रहे हैं कि वह सुरक्षित बाहर आ चुका है। लेकिन घटनास्थल पर वह मौजूद नहीं है। अभी तक कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर तथा जालंधर सेफायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया जा चुका है। 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हरियाणा में अंत्योदय उत्थान और नारी शक्ति को रही समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप किया लॉन्च पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी कोई भी नीति वास्तविक आंकड़ों के आधार पर होती है सफल – मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के माध्यम से डेटा संग्रहण और पारदर्शिता को दी नई ऊंचाई मुख्यमंत्री ने 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर सम्मेलन आयोजित