फिरोजपुर : रंगदारी ना देने पर जीरा में ज्यूलर को गोली मारने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट, एक जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लूट की नीयत से हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर ज्यूलर पर फायरिंग कर घायल किया था

फिरोजपुर, 16 अगस्त। जीरा कस्बे में 14 अगस्त को दुकान में घुसकर फायरिंग कर ज्यूलर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। स्थानीय पुलिस ने फरार दो बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हुआ। फिरोजपुर के एसएसपी भुपिंदर सिंह के मुताबिक ज्यूलर पर हमले के बाद बदमाशों की तलाश में एजीटीएफ, सीआईए स्टाफ और जीरा पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही थीं। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों का पीछा किया, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे।

पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पीछा करने वाली पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक हमलावर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से गिरने पर उसकी टांग टूट गई। दोनों आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह और सनमुख सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तीसरे फरार हमलावर की तलाश तेज कर दी गई है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

————-

 

Leave a Comment