watch-tv

मोगा में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने दी जान, दो बच्चों के बाप से रचाई थी दूसरी शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मोगा 4 फरवरी। मोगा जिले में एक महिला ने सुसाइड कर ली। कंवलजीत कौर गांव टूटकर में रहती थी। उसके सुसराल वाले उसके साथ अक्सर दहेज के लिए मारपीट करते थे। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कीटनाशक पी ली, जिससे उसकी जान चली गई। मृतका के पिता गुरदेव सिंह ने थाना धर्मकोट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, कंवलजीत कौर की पहली शादी एक नशेड़ी से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी है। पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण उनका तलाक हो गया। इसके बाद 9 महीने पहले उनकी दूसरी शादी गांव टूटकर निवासी गुरचरण सिंह से कराई गई। गुरचरण की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। एएसआई जगमोहन सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले कंवलजीत को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Comment