watch-tv

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक कोर्ट परिसर के मेडिएशन सैंटर में ससुर ने अपने ही दामाद को मारी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रिपोर्टर लखविंदर जोगी

चंडीगढ़ 3 अगस्त / आज दुपहर 2 बजे चंडीगढ़ कोर्ट परिसर के मेडिएशन सैंटर में एक ससुर द्वारा अपने ही दामाद को गोली मारने का मामला सामने आया है!

बताया जा रहा है कि लड़के और लड़की दोनों पक्षों की चंडीगढ़ डिस्ट्रिक कोर्ट के मेडिएशन सैंटर में बहस का मामला इतना बढ़ गया कि ससुर ने अपने ही दामाद पर 4 गोलियां दाग दी ! 2 गोलियां उसको लगी जिसमें से एक गोली उसके पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया!

लोगों द्वारा उसको हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया!

गोलियां मारने वाले दामाद की पहचान पंजाब पुलिस के AIG मलविंदर सिंह सिद्ध के रुप में हुई है! जो कि पहले ही विवादित मामलों में मशहूर रहा है!

मौके पर पहुंची सैक्टर 36 की पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके पंजाब पुलिस के AIG मलविंदर सिंह को ग्रिफतार कर लिया गया है!

Leave a Comment