किसानों ने सीएम का पुतला जला SDM ऑफिस में किया प्रदर्शन, सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 24 मार्च। फिल्लौर के पास सोमवार को किसान जत्थेबंदियों द्वारा राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सीएम सरदार भगवंत सिंह मान का पुतला भी जलाया। इस दौरान किसानों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये प्रदर्शन किसानों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर किया गया। शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद गुस्साए किसानों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन दोआबा द्वारा फिल्लौर के एसडीएम कार्यालय पर रोष मार्च निकाला गया। फिल्लौर के मुख्य चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर किसानों ने कहा- पुलिस ने मीटिंग बुलाकर किसानों को गिरफ्तार किया है।

शांतिपूर्ण बैठे किसानों पर अत्याचार किया

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने शांतिपूर्ण मोर्चे पर बैठे किसानों पर अत्याचार किया है। किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली, एसी, फ्रिज, पंखे, एलईडी और अन्य सामान कब्जे में ले लिया, साथ ही कुछ सामान चोरी भी हो गया था। उन्होंने कहा कि सामान चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। किसानों का सामान वापस दिलाया जाना चाहिए।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*