watch-tv

अमित शाह की रैली के विरोध में जगरांव से किसानों के किया कूच, रास्ते में रोका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चौकीमान में रोके गए किसानों ने किया हंगामा, भाजपा के खिलाफ नारे लगा निकाली भड़ास

जगरांव 26 मई। लुधियाना के जालंधर बाइपास पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनाव रैली रविवार को रखी गई। यह रैली लोकसभा सीट लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह विट्टू के पक्ष में रखी गई। जिसके विरोध में आंदोलित किसान जत्थेबंदियों ने जगरांव से लुधियाना की तरफ कूच किया। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने चौकीमान टोल प्लाजा को छावनी में तब्दील कर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस दौरान किसानों ने नाराज हो जमकर भाजपा के खिलाफ भड़ास निकालते हुए अमित शाह वापस जाओ, वापस जाओ का नारा लगाए। पुलिस ने आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे किसानों को वहीं रोक दिया। इस सबंधी पता चलते ही किसान लुधियाना जाने के लिए निकले। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के नेता मनजीत धनेर की अगवाई में सैकड़ों किसानों ने यह रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान आगे जाने के लिए किसानों की पुलिस की काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही। आगे बढ़ने में नाकाम किसानों ने बीजेपी और बिट्‌टू के खिलाफ रोष जताते हुए जमकर भड़ास निकाली।

———-

 

Leave a Comment