किसानों ने जालंधर-लुधियाना हाइवे किया जाम, धान की खरीद में देरी व गन्ने का उचित मूल्य ना मिलने से नाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 21 अक्टूबर। धान की खरीद में देरी से खफा किसानों ने जालंधर-लुधियाना- दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर दिया है। जालंधर से आगे फगवाड़ा के करीब किसान हाईवे पर बैठ गए हैं। ये प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य वक्ता और दोआबा प्रभारी कश्मीर सिंह जंडियाला व समर्थकों की तरफ से किया जा रहा है। कश्मीर सिंह का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, प्रदर्शन जारी रहेगा। कश्मीर सिंह ने बताया कि आज हक्की मांगों को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। मंडिया में पड़ी धान की फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। खाद किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पराली का हल सरकार कर नहीं पा रही है। अंधी बोली सरकार को जगाने के लिए आज किसानों को सड़क पर आना पड़ा है। किसानों का कहना है कि डीएपी खाद और धान हमारे दो मुख्य मुद्दे हैं। आज 1800-1800 क्विंटल रेट पर धान शैलर खरीदने को बैठे हैं। किसान इसे सस्ते में बेचने को मजबूर हो चुका है।

सरकारें बोल रही हैं झूठ
कश्मीर सिंह का कहना है कि सरकारें झूठ बोल रही हैं। उन्हें अकल ठिकाने लाई जाएगी। धान की खरीद की सिर्फ बातें हो रही हैं। खरीद नहीं हो रही। जब तक प्रशासन की उनकी मांगों को हल नहीं करता, ये प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया