जल्द अमीर बनने को पति-पत्नी ने शुरु किया हनी ट्रैप का धंधा
लुधियाना 24 मई। गांव डेहलों में एक दंपति द्वारा जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपने एक साथी के साथ मिलकर हनी ट्रैप का धंधा करना शुरु कर दिया। उन्होंने एक किसान को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 हजार रुपए की ठगी मार ली। उन्होंने किसान की महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाई और फिर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके पैसे हड़प कर लिए। थाना डेहलों की पुलिस ने डेहलों के बिट्टू की शिकायत पर अकबरी, करनवीर सिंह और कमलप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता बिट्टू ने बताया कि उसकी पत्नी उसे करीब 4 साल पहले छोड़कर जा चुकी है। उसके एक 5 साल का बेटा है।
रॉन्ग नंबर आने से शुरु हुई बात
शिकायतकर्ता ने बताया कि दिसंबर महीने में महिला अकबरी की उसे रॉन्ग नंबर से कॉल आई थी। जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और फिर नजदीकियां बन गई। अक्सर अकबरी उसके पास आती थी। उन दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए।
जबरन कमरे में घुसकर बनाई अश्लील वीडियो
शिकायतकर्ता के अनुसार एक दिन पहले अकबरी उसके घर आई तो वह उसे घर पर छोड़कर मोटर पर काम करने चला गया। कुछ देर बाद वह उसके लिए खाने-पीने का सामान लेकर आया। दोनों कमरे में संबंध बना रहे थे। इसी दौरान बाकी के दो आरोपी जबरन कमरे में घुस गए और उनकी अश्लील वीडियो बनाने लगे।वह लोग उसे ब्लेकमेल करने लगे। बिट्टू ने कहा कि उन लोगों ने उससे 1 लाख रुपए मांगा। उसने 20 हजार रुपए बैंक और 30 हजार रुपए किसी दोस्त से उधार लेकर उसे दिए। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
आधार कार्ड से हुआ खुलासा, जल्द बनना चाहते थे अमीर
वीडियो बनने के कारण शिकायतकर्ता काफी परेशान रहने लगा। उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब अकबरी और करनवीर सिंह का आधार कार्ड चैक किया तो पता चला कि वह पति पत्नी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। एसएचओ गुरविंदर कौर ने कहा कि अकबरी ने जल्द अमीर होने के कारण इस तरह का रास्ता अपनाया।